अरविंद केजरीवाल ने नीट-यूजी टॉपर आर्यन को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
अरविंद केजरीवाल ने नीट-यूजी टॉपर आर्यन को दी बधाई


नई दिल्ली, 17 जुलाई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नीट-यूजी परीक्षा में टॉप करने वाले आर्यन को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि आर्यन ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है और वह देशभर के लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा हैं।

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि नीट-यूजी परीक्षा में टॉप करने पर आर्यन को बधाई। पंजाब को गौरवान्वित किया है। देशभर के लाखों विद्यार्थियों के लिए एक सच्ची प्रेरणा हैं। उन्होंने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे आगे भी अपने माता-पिता, शिक्षकों और देश का नाम रोशन करते रहें।

केजरीवाल ने उन छात्रों का भी हौसला बढ़ाया जो इस बार अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सके। केजरीवाल ने कहा कि जो बच्चें इस बार सफल नहीं हो पाए, बिल्कुल निराश मत होइए। मेहनत करते रहिए। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि सभी बच्चें और अधिक मजबूती के साथ वापसी करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story