केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (हि.स.)।
आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश के मौजूदा हालात को आपातकाल से भी बदतर बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और सरकार से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की है।
केजरीवाल ने शनिवार को एक्स पोस्ट में आरोप लगाया कि देश में तानाशाही जैसी स्थिति है। विमान से उतरते ही कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना भय के अभूतपूर्व स्तर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जानती है कि उन्होंने चुनाव में वोट चोरी के जरिए जीत हासिल की है और अब वे कथित चुनावी धांधली को बचाने के लिए लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलने में लगे हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

