केजरीवाल ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
केजरीवाल ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, 23 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहीद दिवस पर देश के महान क्रांतिकारियों- भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

केजरीवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन वीर सपूतों का बलिदान, देशभक्ति और साहस सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। इन महान क्रांतिकारियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1931 में ब्रिटिश हुकूमत ने भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को फांसी दी थी। इन तीनों क्रांतिकारियों ने भारत की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story