केजरीवाल ने नव संवत्सर के साथ गुड़ी पड़वा व चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
केजरीवाल ने नव संवत्सर के साथ गुड़ी पड़वा व चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नव संवत्सर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में भारत की सांस्कृतिक विविधता को रेखांकित करते हुए कहा कि उगादी, गुड़ी पड़वा, नवरेह, चेतीचंद और सजिबु चैराओबा जैसे पर्व पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोते हैं। उन्होंने कामना की कि यह नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

केजरीवाल ने चैत्र नवरात्रि की भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की कृपा से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।

उन्होंने अपने संदेश में आशा जताई कि यह पावन पर्व लोगों के जीवन में नई ऊर्जा, शक्ति और सकारात्मकता का संचार करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story