केजरीवाल ने हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी पर दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
केजरीवाल ने हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी पर दी शुभकामनाएं


केजरीवाल ने हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी पर दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 14 सितंबर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारे रिश्तों को मजबूत करने वाली एक डोर है। इसके कण-कण में प्रेम और आदर समाया है। यही हिंदी की महानता है। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे देश का गौरव है।

एक अन्य पोस्ट में केजरीवाल ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, गणपति बप्पा मोरया। उन्होंने देशवासियों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना की कि विघ्नहर्ता सभी के जीवन से दुखों को दूर करें और उनके घर में समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आएं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story