केजरीवाल ने चीनी की बढ़ती कीमतों और गन्ने से एथनॉल उत्पादन को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

WhatsApp Channel Join Now
केजरीवाल ने चीनी की बढ़ती कीमतों और गन्ने से एथनॉल उत्पादन को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना


नई दिल्ली, 20 अगस्त (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चीनी की बढ़ती कीमतों और गन्ने से एथनॉल उत्पादन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि विदेशी मुद्रा बचाने के उद्देश्य से गन्ने का इस्तेमाल एथनॉल बनाने में बढ़ाया गया, लेकिन इसका नतीजा देश में चीनी की कमी के रूप में सामने आया।

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार ऐसी है कि इनको पता ही नहीं कि एक फैसले का आगे क्या असर होगा।

केजरीवाल ने बताया कि तेल आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने के लिए गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया गया। नतीजा यह हुआ कि चीनी की कमी हो गई। अब उसी विदेशी मुद्रा से चीनी आयात करने की नौबत आ गई है। उन्होंने इसे सरकार की नीति पर बड़ा सवाल बताते हुए पूछा कि आखिर यह सरकार है या मजाक। चीनी की कीमतों को लेकर भी केजरीवाल ने दावा किया कि पिछले करीब 17 दिनों में दाम तेजी से बढ़े कर 20 रुपये हो गया हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story