दिल्ली में आईवीएफ सेंटर येलो फर्टिलिटी की शुरुआत, बांझपन की समस्याओं का मिलेगा समाधान

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली में आईवीएफ सेंटर येलो फर्टिलिटी की शुरुआत, बांझपन की समस्याओं का मिलेगा समाधान


नई दिल्ली, 06 अप्रैल (हि.स.)।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को सबसे किफायती फर्टिलिटी केयर प्रदाताओं के रूप में येलो फर्टिलिटी नाम से नया आईवीएफ सेंटर लॉन्च किया है। दिल्ली स्थित इस केन्द्र का उद्देश्य देश के सबसे बड़े हेल्थकेयर और मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करना है। इस केंद्र में अत्याधुनिक एम्ब्रायोलॉजी लैब्स, उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाओं और आधुनिक आईवीएफ इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित है, जिसे उच्च सफलता दर सुनिश्चित करने के साथ-साथ कड़े गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां आईवीएफ, आईयूआई, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स और पर्सनलाइज्ड प्रजनन देखभाल योजनाओं सहित व्यापक फर्टिलिटी उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

लॉन्च के अवसर पर, येलो फर्टिलिटी की सीईओ अंबिका भाइक ने कहा कि दिल्ली केंद्र के लॉन्च के साथ, अब अधिक परिवारों तक उन्नत फर्टिलिटी केयर को सुलभ बनाने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली एक प्रमुख हेल्थकेयर डेस्टिनेशन है, जहां देशभर से मरीज आते हैं। यह केंद्र उत्तर भारत में इस सेंटर को मजबूत करने के साथ-साथ यहां विदेशों से आने वाले मरीजों को भी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

येलो फर्टिलिटी की क्लिनिकल पार्टनर और आईवीएफ कंसल्टेंट, डॉ. निक्की यादव ने कहा कि इस सेंटर में बांझपन की समस्याओं के सभी समाधान मिलेगा। यह ‘वन सेंटर फॉर एवरीथिंग’ दृष्टिकोण प्रदान करता है—जहां केवल आईवीएफ ही नहीं, बल्कि फर्टिलिटी को बढ़ाने वाली एंडोस्कोपिक सर्जरी पर भी ध्यान दिया जाता है। इनमें हिस्टेरोस्कोपिक प्रक्रियाएं जैसे सेप्टल रिसेक्शन, मेट्रोप्लास्टी, मायोमेक्टॉमी और पॉलीपेक्टॉमी, साथ ही लैप्रोस्कोपिक सर्जरी जैसे ट्यूबल क्लिपिंग, एडेनोमायोमेक्टॉमी और मायोमेक्टॉमी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विस्तार ब्रांड के दीर्घकालिक लक्ष्य के तहत 2030 तक 100 केंद्र खोलने का है। इस सेंटर का विस्तार हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और ओडिशा जैसे प्रमुख राज्यों में जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story