आईपीयू ने राज्यों के एआई उत्कृष्टता केंद्रों पर कार्यशाला का किया आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
आईपीयू ने राज्यों के एआई उत्कृष्टता केंद्रों पर कार्यशाला का किया आयोजन


नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) ने विश्वविद्यालय के अन्य सहयोगी प्रभागों अटल इनक्यूबेशन सेंटर और आईपीयू इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन के साथ मिलकर शनिवार को द्वारका परिसर में राज्यों के एआई उत्कृष्टता केंद्रों पर एक रणनीतिक कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए दिल्ली सरकार के सूचना प्रौघोगिकी (आईटी) के विशेष सचिव आनंद तिवारी ने कहा कि एआई अब हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में समाहित हो चुका है। देश को अगले स्तर पर ले जाने के लिए एआई उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेश वर्मा ने कहा कि आजकल एआई एक प्रचलित शब्द बन गया है, हालांकि इसकी अधिकतम उपयोगिता को प्राप्त करने के लिए आधारभूत अवसंरचना तैयार करने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से देश के कठिन इलाकों और अंतिम छोर तक भी संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

पांच राज्यों- दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड- के एआई उत्कृष्टता केंद्रों के प्रतिनिधियों ने एआई केंद्र को सक्रिय करने और संचालित करने पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story