रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की पुस्तक “वैल्यू एंड पीस एजुकेशन” का विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की पुस्तक “वैल्यू एंड पीस एजुकेशन” का विमोचन


नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की पुस्तक “वैल्यू एंड पीस एजुकेशन: फ्यूचर रोडमैप” का मंगलवार को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के कुलपति डॉ. महेश वर्मा ने विमोचन किया।

इस अवसर पर डॉ. महेश वर्मा ने कहा आज का सामाजिक ताना-बाना जिस संक्रमण काल से गुजर रहा है, उसे देखते हुए इस तरह की पुस्तक की अहमियत बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि मानवीय एवं सामाजिक मूल्यों का तेजी से अपरदन हो रहा है जिससे पूरी दुनिया में “शांति” की अवधारणा खतरे में है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह पुस्तक लोगों में मानवीय मूल्यों को स्थापित करने एवं शांति का संदेश देने में कामयाब होगी।

उल्लेखनीय है कि प्रो. सरोज शर्मा इससे पूर्व “भारतीय ज्ञान परंपरा” समेत कई विषयों पर आधा दर्जन से ज्यादा चर्चित पुस्तकें लिख चुकी हैं। रांची विश्वविद्यालय से पूर्व प्रो. शर्मा एनआईओएस की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। साथ ही आईपीयू के स्कूल ऑफ एजुकेशन में डीन भी रह चुकी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story