उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिसकर्मियों से किया संवाद, साहस और समर्पण को सराहा

WhatsApp Channel Join Now


उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिसकर्मियों से किया संवाद, साहस और समर्पण को सराहा




नई दिल्ली, 03 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को 'उत्सव सदन' किंग्सवे कैंप में पुलिसकर्मियों के साथ संवाद किया। इस मौके पर दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार समेत पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी को सुरक्षित रखने वाले दिल्ली पुलिस के जवानों के साहस, समर्पण और प्रतिबद्धता को सराहा।

उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को बेहतर कार्य-परिस्थितियों, कल्याणकारी उपायों और आधुनिक संसाधनों के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उनसे आग्रह किया कि वे पारंपरिक और नए तरीकों के जरिए नागरिकों के साथ अपना जुड़ाव मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग का काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसका उद्देश्य लोगों का भरोसा जीतना, उन तक पहुंच सुनिश्चित करना और हर नागरिक की सेवा सहानुभूति, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ करना होना चाहिए।

उपराज्यपाल ने कहा हमारा विजन एक ऐसी दिल्ली का है, जहां हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771943 Articles

Share this story