दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने सत्यवती राजा हरिश्चंद्र अस्पताल का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने सत्यवती राजा हरिश्चंद्र अस्पताल का किया निरीक्षण


नई दिल्ली, 02 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को नरेला स्थित सत्यवती राजा हरिश्चंद्र अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, विभागों की कार्यप्रणाली, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान नरेला के विधायक राजकरण खत्री जी भी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उपचार व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। साथ ही अधिकारियों के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधारों पर चर्चा की गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने तथा मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story