भारत वैश्विक विकास का इंजन और भरोसेमंद साझेदार बनकर खड़ा है : रेखा गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
भारत वैश्विक विकास का इंजन और भरोसेमंद साझेदार बनकर खड़ा है : रेखा गुप्ता


नई दिल्ली, 12 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज तेज विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल शक्ति, आत्मनिर्भरता, वैश्विक व्यापार हो या नई तकनीक भारत हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। कभी दुनिया भारत को केवल एक बड़े बाजार के रूप में देखती थी, आज वही भारत वैश्विक विकास का इंजन, भरोसेमंद साझेदार और निर्णायक आवाज बनकर खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा कि भारत में यह बदलाव अपने आप नहीं आया। इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि, कठिन निर्णय लेने का साहस और 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति पर उनका अटूट विश्वास है। आज दुनिया के बड़े मंचों पर भारत की बात सुनी जाती है, भारत की भूमिका को महत्व दिया जाता है और भारत के साथ आगे बढ़ने की दुनिया की आकांक्षा स्पष्ट दिखाई देती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story