मुख्यमंत्री ने जन कौशल एवं स्वयम् स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने जन कौशल एवं स्वयम् स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन


मुख्यमंत्री ने जन कौशल एवं स्वयम् स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन


नई दिल्ली, 20 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को मोती नगर विधानसभा में ‘द मदन लाल खुराना फाउंडेशन’ द्वारा स्थापित जन कौशल केंद्र एवं स्वयम् स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ये केंद्र युवाओं को एआई और आधुनिक कौशल से सशक्त करने के साथ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ेंगे। जनसेवा का यही भाव स्वर्गीय मदन लाल खुरानाजी के खुशहाल और सशक्त दिल्ली के स्वप्न को आगे बढ़ाता है। उन्होंने इस प्रेरणादायी पहल के लिए विधायक हरीश खुराना का साधुवाद किया। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक उमंग बजाज, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story