मुख्यमंत्री ने गीतांजलि फायर स्टेशन का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने गीतांजलि फायर स्टेशन का किया उद्घाटन


मुख्यमंत्री ने गीतांजलि फायर स्टेशन का किया उद्घाटन


नई दिल्ली, 30 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। साथ ही इस अवसर पर दिल्ली फायर सर्विस के बेड़े में 20 फायर रिस्पांस मोटरबाइक और 26 क्विक रिस्पांस व्हीकल्स को शामिल किया गया। ये वाहन तंग गलियों और संकरे रास्तों तक तेजी से पहुंचकर आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाने में मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कि संकट के समय दिल्ली के हर नागरिक तक कम से कम समय में मदद पहुंचने हमारी सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, बेहतर संसाधन और मजबूत फायर सर्विस के साथ हमारी सरकार दिल्ली को और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, गृहमंत्री आशीष सूद, विधायक सतीश उपाध्याय उपस्थित रहे।

सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि गीतांजलि फायर स्टेशन दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ तैनात नई मोटरसाइकिलें और क्विक रिस्पांस व्हीकल्सआपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे जीवंत और तेजी से विकसित होते महानगर के लिए सुरक्षा नागरिकों के विश्वास का आधार है। संकट की घड़ी में मदद कितनी जल्दी पहुंचती है, यही एक सुरक्षित शहर की असली पहचान है।

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली फायर सेवा को और अधिक तेज, सक्षम और प्रभावी बनाने की दिशा में 20 फायर रिस्पॉन्स मोटरसाइकिल और 26 क्विक रिस्पॉन्स वाहन भी सेवा में जोड़े गए। विशेष रूप से संकरी गलियों और कठिन पहुंच वाले क्षेत्रों में ये वाहन आपात स्थिति के दौरान त्वरित सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में दिल्ली के किसी भी नागरिक तक मदद पहुंचने में देरी न हो, यही हमारा संकल्प है।

विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि लगभग 3,920 वर्ग मीटर भूमि पर आधुनिक एसपीएस तकनीक से निर्मित यह फायर स्टेशन विशेष रूप से मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के गीतांजलि एन्क्लेव, साकेत, खिड़की एक्सटेंशन और हौज रानी जैसे क्षेत्रों में महज 5 से 7 मिनट में अग्निशमन सहायता उपलब्ध कराने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल दिल्ली की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ ही नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story