हर्ष मल्होत्रा ने ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा के फैसले का किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
हर्ष मल्होत्रा ने ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा के फैसले का किया स्वागत


हर्ष मल्होत्रा ने ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा के फैसले का किया स्वागत


नई दिल्ली, 31 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेता ताहिर हुसैन को न्यायालय द्वारा उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के फैसला का स्वागत किया।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आज एक बयान जारी कर कहा कि न्यायालय के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी का असली चेहरा सबके सामने आया है कि किस प्रकार से पूर्वी दिल्ली में आम आदमी के गुंडो ने दंगे फैलाये है और आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा की ब्रूटल हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐसे गुंडों को ना सिर्फ़ पार्टी में पनाह दी है बल्कि उन्हें बचाने के लिए भी अपनी ताकतों का इस्तेमाल करते रहे हैं।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अभी हाल ही में देश ने देखा कि किस प्रकार से आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों ने संसद भवन में घुसने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि आआपा का असली चेहरा अब दिल्ली ही नहीं पंजाब की जनता भी समझ चुकी है। दिल्ली की जनता ने पिछले साल ही दिल्ली से आम आदमी पार्टी को भगाया था और अब पंजाब की जनता उन्हें सत्ता से बेदखल करने वाली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story