हर्ष मल्होत्रा ने विकासपुरी स्थित श्री राम हॉस्पिटल में हार्ट सेंटर का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
हर्ष मल्होत्रा ने विकासपुरी स्थित श्री राम हॉस्पिटल में हार्ट सेंटर का किया उद्घाटन


नई दिल्ली, 04 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को विकासपुरी स्थित श्री राम हॉस्पिटल में श्री राम हार्ट सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत भी मौजूद रहीं।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने “एक काम देश के नाम” अभियान के अंतर्गत आयोजित 400वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सहभागिता की।

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यह पहल समाज के प्रति सेवा, संवेदनशीलता और जनकल्याण की उत्कृष्ट मिसाल है। ऐसे प्रयास गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सांसद कमलजीत सहरावत ने समाज की सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित इस सराहनीय पहल के लिए हॉस्पिटल के डायरेक्टर पंकज नागपाल और पंकज सिंघल को बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में ऐसे प्रयास निश्चित रूप से प्रेरणादायी हैं।

इस अवसर पर हॉस्पिटल के निदेशक पंकज नागपाल एवं पंकज सिंघल, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश बब्बर, डीडीए सदस्य राजीव बब्बर, निगम पार्षद हरीश ओबरॉय सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story