मुख्यमंत्री ने करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की


मुख्यमंत्री ने करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की


नई दिल्ली, 02 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हनुमान जन्मोत्सव पर करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रभु श्रीराम के परम भक्त, अंजनीपुत्र हनुमान जी से दिल्ली के प्रत्येक परिवार के लिए सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के प्रति हनुमान की अखंड भक्ति, निस्वार्थ सेवा और अद्वितीय पराक्रम सनातन जीवन मूल्यों का सर्वोच्च आदर्श हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि जब हृदय में राम का स्मरण हो, तो हर संकट स्वयं ही दूर हो जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट मोचन हनुमान की कृपा से सभी के जीवन में साहस, सेवा, संयम और समर्पण का संचार हो। उन्होंने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाए दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान की भक्ति, शक्ति और सेवा के प्रतीक उनके उच्च आदर्श हमें कर्म के प्रति अटूट निष्ठा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं। अंजनीपुत्र का स्वरूप हमें यह बोध कराता है कि परम विनम्रता और अदम्य साहस से बड़े से बड़े संकटों पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story