57वीं जीएसटी परिषद बैठक में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता, बोलीं- सुधारों से बनेगी पारदर्शी और कारोबार अनुकूल कर व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now
57वीं जीएसटी परिषद बैठक में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता, बोलीं- सुधारों से बनेगी पारदर्शी और कारोबार अनुकूल कर व्यवस्था


57वीं जीएसटी परिषद बैठक में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता, बोलीं- सुधारों से बनेगी पारदर्शी और कारोबार अनुकूल कर व्यवस्था


नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को भारत मंडपम में आयोजित 57वीं जीएसटी परिषद की बैठक में भागीदारी की।

मुख्यमंत्री ने जीएसटी परिषद द्वारा प्रस्तावित विभिन्न सुधारों का स्वागत करते हुए कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य देश में एक ऐसी कर व्यवस्था विकसित करना है, जो पारदर्शी, कुशल, उत्तरदायी और कारोबार के अनुकूल हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी परिषद की बैठक में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना के अनुरूप जीएसटी व्यवस्था को सरल और करदाताओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुधारों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि रिफंड की प्रक्रिया स्वचालित होने से कारोबारियों को उनका पैसा समय पर मिल सकेगा और इससे निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी बढ़ेगी। वहीं स्वचालित रूप से पंजीकरण रद्द होने की व्यवस्था से कारोबार बंद करने वाले करदाताओं को अनावश्यक देरी से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी पंजीकरण की प्रक्रिया को भी आसान बनाया जा रहा है। इससे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कारोबार करने वाले छोटे विक्रेताओं के लिए भी पंजीकरण अधिक सुगम होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी के तहत गिरफ्तारी की शक्ति को हटाने और अभियोजन संबंधी प्रावधानों को तर्कसंगत बनाने जैसे कदम देश में कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करेंगे। इन सुधारों से देश में कारोबार करना आसान होगा और जीएसटी व्यवस्था अधिक सरल एवं करदाता-अनुकूल बनेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story