दिल्ली में 6-7 नवंबर को भव्य दीपावली उत्सव का आयोजन : कपिल मिश्रा

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली में 6-7 नवंबर को भव्य दीपावली उत्सव का आयोजन : कपिल मिश्रा


दिल्ली में 6-7 नवंबर को भव्य दीपावली उत्सव का आयोजन : कपिल मिश्रा


नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली सरकार इस वर्ष दीपावली को राजधानी के सबसे भव्य और यादगार उत्सवों में शामिल करने जा रही है। ‘दिल्ली की दिवाली’ के अंतर्गत 6 और 7 नवंबर को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में भव्य दीपावली उत्सव का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 6 नवंबर को शाम 6 बजे करेंगी। शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होने वाला यह उत्सव दिल्लीवासियों के लिए सांस्कृतिक उल्लास, भक्ति और सामुदायिक सहभागिता का विशेष अवसर बनेगा।

दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को नौ शामनाथ मार्ग पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ‘दिल्ली की दिवाली’ का उद्देश्य राजधानी में उत्सव की सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कनॉट प्लेस सहित दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर धरने-प्रदर्शनों के माध्यम से नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश की गई। ऐसे माहौल में ऊर्जा और उत्साह का संचार करने तथा बाजारों में सकारात्मकता और रौनक बढ़ाने के उद्देश्य से कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को इस आयोजन के केंद्र के रूप में चुना गया है।

कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी मार्केट एसोसिएशनों और आरडब्लूए के साथ मिलकर दीपावली उत्सव आयोजित कर रही है। दिल्ली के सभी बड़े बाजारों में भी सरकार के सहयोग से उत्सव होंगे। उन्होंने बताया कि ‘दिल्ली की दिवाली’ में ड्रोन शो के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही गणेश-लक्ष्मी जी की महाआरती भी विशेष आकर्षण होगी। सेंट्रल पार्क दीपों की रोशनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्सवी माहौल से जगमगाएगा। 7 नवंबर को भजन क्लबिंग का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें भक्ति और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली की दिवाली को नागरिकों की रचनात्मकता और सहभागिता से जोड़ने के लिए तीन विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें आरडब्लूए रंगोली, शूट 'एन शाइन और रील इट शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिल्ली की आरडब्लूए, युवाओं, रचनात्मक प्रतिभाओं और नागरिकों को अपनी कला, विचारों एवं उत्सव की झलक साझा करने का अवसर मिलेगा।

आरडब्लूए रंगोली प्रतियोगिता के अंतर्गत दिल्ली की आरडब्लूए अपनी रंगोली कला और रचनात्मक सजावट के माध्यम से दिवाली की खुशियां, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकता प्रदर्शित कर सकेंगी। इस प्रतियोगिता में गोल्डन दीया पुरस्कार के तहत 71,000 रुपये दो सिल्वर दीया पुरस्कार के तहत प्रत्येक को 41,000 रुपये तीन ब्रॉन्ज दीया पुरस्कार के तहत प्रत्येक को 21,000 रुपये तथा 25 विशेष पुरस्कार के तहत प्रत्येक को 11,000 प्रदान किए जाएंगे।

इस प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागी 45 सेकंड तक की वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं। गोल्डन लेंस पुरस्कार के विजेता को 1,51,000 रुपयए दो सिल्वर लेंस पुरस्कार के तहत प्रत्येक को 1,01,000 रुपये तथा तीन ब्रॉन्ज लेंस पुरस्कार के तहत प्रत्येक को 51,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

रील इट प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी मौलिक फोटो के जरिए दिल्ली की दिवाली, उत्सव की खूबसूरती और सांस्कृतिक पहचान प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में गोल्डन फ्रेम पुरस्कार के तहत 1,01,000 रुपये दो सिल्वर फ्रेम पुरस्कार के तहत प्रत्येक को 51,000 रुपये तथा तीन ब्रॉन्ज फ्रेम पुरस्कार के तहत प्रत्येक को 21,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

तीनों प्रतियोगिताओं के लिए पर्यावरण अनुकूल उत्सव एवं सजावट, दिल्ली की विरासत, सामुदायिक एकता और सद्भावना के कार्य जैसे विषय सुझाए गए हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रविष्टियां 6 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक जमा की जा सकती हैं। प्रतियोगिता संबंधी विस्तृत जानकारी दिल्ली पर्यटन के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @delhitourism_official पर उपलब्ध है।

कपिल मिश्रा ने दिल्लीवासियों और राजधानी में आने वाले सभी लोगों से अपील की कि वे ‘दिल्ली की दिवाली’ के इस भव्य उत्सव में पूरे उत्साह के साथ शामिल हों। उन्होंने कहा कि सभी दिल्लीवासी 6 और 7 नवंबर को शाम के समय कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क पहुंचें और मिलकर पूरे जोश, उमंग और उल्लास के साथ दीपावली मनाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772505 Articles

Share this story