मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कई स्थानों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now


मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कई स्थानों का किया निरीक्षण


नई दिल्ली, 11 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने 'गवर्नमेंट ऑन व्हील्स' अभियान के तहत बस में सफर करते हुए सड़कों, नालियों और जाम जैसी समस्याओं का मौके पर ही निरीक्षण किया। उनके साथ पीडब्ल्यूडी के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शनिवार को अवकाश के दिन भी सरकार मैदान में उतरकर काम कर रही है।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से एमएसओ भवन, मूलचंद, एम्स, छत्तरपुर मेट्रो, नेल्सन मंडेला मार्ग, मुनिरका फ्लाईओवर, विवेकानंद मार्ग होते हुए हयात रीजेंसी तक हर जमीनी हकीकत देखी। उन्हें जहां भी लापरवाही या कमी मिली, वहीं तत्काल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि काम में देरी और ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story