सीपीए के विभिन्न स्टोर्स में जांच के दौरान गंभीर अनियमिताएं, पांच फार्मासिस्ट और दो अधिकारी निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
सीपीए के विभिन्न स्टोर्स में जांच के दौरान गंभीर अनियमिताएं, पांच फार्मासिस्ट और दो अधिकारी निलंबित


नई दिल्ली, 27 जून (हि.स.)। केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के विभिन्न स्टोर्स में जांच के दौरान पाई गई गंभीर अनियमितताओं के मामले में 5 फार्मासिस्टों तथा 2 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जांच में दवाओं की खरीद, भंडारण और प्रबंधन से संबंधित गंभीर अनियमितताएं एवं लापरवाहियां सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति है और सरकारी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, लापरवाही अथवा अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के हितों से जुड़े मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story