रोहिणी की झुग्गियां में आग लगने से तीन की मौत
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (हि.स.)। रोहिणी के बुध विहार में मंगलवार देर रात झुग्गियां में आग लगने से पति-पत्नी और उनकी दो साल की बच्ची की मौत हो गई। दमकल की छह गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के मुताबिक, रोहिणी के बुध विहार इलाके में मंगलवार देर रात 1.25 मिनट पर एक कबाड़ का सामान रखे प्लॉट में बनी झुग्गियां में आग लगने की सूचना दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग को मिली। घटना स्थल पर छह दमकल गाड़ियां भेजी गईं। इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी दो साल की बच्ची की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मुसीबुर (25), मुरार (23) और मोइमोना (2) के रूप में हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

