मुंडका में 1500 वर्ग गज में फैले कबाड़ में लगी आग, दमकल की नौ गाड़ियों ने पाया काबू

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 18 नवंबर (हि.स.)। बाहरी दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह करीब 1500 वर्ग गज क्षेत्र में फैले कबाड़ में आग लग गई। दमकल की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5:12 बजे मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में मेट्रो पिलर संख्या 578 के पास आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। सुबह 5:47 बजे तक दमकल की कुल नौ गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई थीं।

आग खुले इलाके में रखे कबाड़ में लगी थी, जो करीब 1500 वर्ग गज क्षेत्र में फैला हुआ था। दमकलकर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779270 Articles

Share this story