राजघाट बस डिपो के पास 25 एकड़ में लगी भीषण आग, तीन घंटे बाद काबू

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (हि.स.)। राजघाट बस डिपो के पास रविवार दोपहर झाड़ियों और कूड़े में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब 25 एकड़ इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। आग से उठे घने धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए घेराबंदी कर दी। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 4:35 बजे आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1:35 बजे मिली थी। शुरुआत में दो दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया, लेकिन बढ़ती आग को देखते हुए बाद में और गाड़ियां तैनात करनी पड़ीं। कुछ ही देर में कुल 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी

Share this story