जेएनयू हिंसा मामले में एफआईआर दर्ज
नई दिल्ली, 23 फ़रवरी (हि.स.)। दक्षिण पश्चिम जिले के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा के मामले में वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (सीएसओ) की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
दक्षिण पश्चिम जिल ेके पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने सोमवार रात बताया कि घटना की रात जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) के नेताओं और उनके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसके आधार पर एफआईआर संख्या 73/26 दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं—115(2), 126(2), 191(2), 189(2), 121(1), 132, 61(2)—सहित सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम (PDPP Act) की धारा 3 के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपों में मारपीट, अवैध जमावड़ा, सरकारी कार्य में बाधा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे प्रावधान शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी

