फीफा फाइनल- दिल्ली के रेस्टोरेंट्स और कैफे रातभर रहेंगे खुले

WhatsApp Channel Join Now
फीफा फाइनल- दिल्ली के रेस्टोरेंट्स और कैफे रातभर रहेंगे खुले


नई दिल्ली, 18 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली सरकार ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के मद्देनजर राजधानी के रेस्टोरेंट्स और कैफे को रविवार रात और सोमवार सुबह चार बजे तक संचालन की अनुमति दी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पर इसकी जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि हर पीढ़ी को अपना वर्ल्ड कप फाइनल याद रहता है। दिल्ली को भी यह फाइनल हमेशा याद रहेगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शहर में पहले से ही 24x7 बिज़नेस-फ़्रेंडली व्यवस्था लागू है। इसके तहत राजधानी के रेस्टोरेंट, कैफे और अन्य योग्य प्रतिष्ठान शनिवार और रविवार को अगले दिन सुबह 4 बजे तक खुले रह सकते हैं। इससे फुटबॉल प्रेमियों को एक साथ फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने और रात को और भी यादगार बनाने का मौका मिलेगा।

इस संबंध में दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली सचिवालय में आज नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रही।

मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बड़ा निर्णय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story