नरेला के भोरगढ़ इलाके में फैक्ट्री में आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर जुटीं

WhatsApp Channel Join Now


नई दिल्ली, 17 अप्रैल (हि.स.)। बाहरी उत्तरी जिले के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के भोरगढ़ इलाके में शुक्रवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और देखते ही देखते दस दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7:45 बजे फैक्ट्री नंबर 214-ए, ए ब्लॉक, नरेला में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती तौर पर मौके पर पांच गाड़ियाें काे भेजा गया। आग की गंभीरता को देखते हुए 8:10 बजे इसे ‘मेक-4’ (बड़ा) घोषित कर दिया गया, जिसके बाद अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।

दमकल अधिकारी के अनुसार बढ़ती आग को देखते हुए 16 दमकल गाड़ियों को भेजा गया। खबर लिखे जाने तक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी

Share this story