उप्र, उत्तराखंड, पंजाब के चुनाव बायोमीट्रिक पहचान आधारित मतदान प्रणाली से कराने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
उप्र, उत्तराखंड, पंजाब के चुनाव बायोमीट्रिक पहचान आधारित मतदान प्रणाली से कराने की मांग


नई दिल्ली, 24 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय नागरिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार गौतम ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के विधानसभा के आम चुनाव बायोमीट्रिक पहचान आधारित मतदान प्रणाली से कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन भेजकर 2027 के तीन राज्यों के चुनाव व आम चुनाव को बायोमीट्रिक पहचान आधारित मतदान प्रणाली से कराने की मांग की है।

गौतम ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि निर्वाचन आयोग पहले बैलेट पेपर से लोकसभा और विधानसभा के चुनाव संपन्न कराते थे, लंबे समय के बाद इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग किया जाने लगा। ईवीएम के प्रयोग से पारदर्शिता और सटीक अमान्य वोटों की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाती है। जबकि कागजी मतदान के दौरान हरेक लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में धांधली के साथ मतपत्रों की छपाई का खर्च समाप्त हुआ। गिनती के दौरान समय की बचत हुई। अब कुछ समय के बाद इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन पर उठे सवाल के समाधान में ईवीएम की निर्माता कंपनियों ने सही साबित करने के लिए एक मजबूत वीवीपीएपैट मशीन बनाकर दी। यह ईवीएम के इस्तेमाल को सही ठहराती है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story