डूसू चुनाव के प्रथम चरण खत्म होने पर वीरेंद्र सिंह सोलंकी का बयान, 4-0 से जीत का किया दावा
नई दिल्ली, 18 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की प्रथम चरण की वोटिंग पुरी हो चुकी है। इस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने दावा है कि सुबह से इस वोटिंग में विद्यार्थी जिस प्रकार से, जिस उत्साह के साथ अभाविप को वोट कर रहे हैं, उससे प्रतीत हो रहा है कि विद्यार्थी परिषद इस चुनाव में 4-0 से आगे आने वाली है। उन्होंने दावा किया कि वह इस बार डूसू चुनाव में क्लीन स्वीप करने वाले हैं।
वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने दावा किया कि के प्रथम चरण की वोटिंग में विद्यार्थी परिषद को इतनी बढ़त देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के लोग बौखला गए हैं और यहां फर्जी पर्चियां बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एनएसयूआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी कॉलेज में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, कहीं पर अशांति फैला रहे है और छात्रों को डराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई कितनी भी कोशिश कर ले इस बार अभाविप ही 4-0 से जीत हासिल करेगी।
सोलंकी ने कहा कि इन लोगों को हारने का डर सता रहा है तभी ये लोग छात्रों और अभाविप के कार्यकर्ताओं को धमकाने और डराने का काम कर रहे है।
वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि अभाविप के कार्यकर्ताओं की मेहनत से 4-0 से हम आगे आने वाले हैं और एक-एक विद्यार्थी, इस दिल्ली विश्वविद्यालय का विद्यार्थी परिषद को वोट करते जा रहा है। उन्होंने इवनिंग में भी विद्यार्थी परिषद को भारी समर्थन मिलने का दावा किया। जिसकी वजह से विद्यार्थी परिषद 4-0 से आगे आएगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 18 सितंबर को और मतगणना 19 सितंबर को होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

