कुलपति ने किया एनसीसी और एनएसएस वालेंटियर्स को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
कुलपति ने किया एनसीसी और एनएसएस वालेंटियर्स को किया सम्मानित


कुलपति ने किया एनसीसी और एनएसएस वालेंटियर्स को किया सम्मानित


नई दिल्ली, 07 मई (हि.स.)। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पहले साहित्य महोत्सव में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) वालेंटियर्स द्वारा सराहनीय भूमिका निभाने पर कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि जब दिल्ली विश्वविद्यालय साहित्य महोत्सव को डिजाइन किया तो यह बिल्कुल नया था। लेकिन वह अपने आप में एक सफल आयोजन साबित हुआ और डीयूएलएफ की उस सक्सेस स्टोरी में आप सबका बहुत बड़ा योगदान है। कुलपति ने विद्यार्थियों से कहा कि आप थे तो हम निश्चिंत थे।

प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि एनसीसी और एनएसएस का संयोजन बहुत अच्छा रहा और सबने मिलकर अच्छे से कम किया। कुलपति ने कहा कि एनसीसी और एनएसएस मनों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। ये दोनों संगठन सेवा, करुणा और समर्पण का भाव पैदा करते हैं। इससे नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल राजनीति तक ही सीमित नहीं होता, जब कोई गिरता है और उसे उठाने के लिए जो हाथ बढ़ता है वह नेतृत्व का हाथ होता है। कुलपति ने कहा कि बच्चों में नेतृत्व और देशभक्ति का भाव जरूरी है, इसकी देश को बहुत आवश्यकता है।

इस अवसर पर डीयू लिट फेस्ट में एनसीसी और एनएसएस के योगदान पर एक बुकलेट का विमोचन भी किया गया।

कुलपति ने फेस्ट रजिस्ट्रेशन कमेटी मेंबरों और कॉर्डिनेटरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी, दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी और रजिस्ट्रार डॉक्टर विकास गुप्ता सहित अनेकों शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story