उपराज्यपाल ने डीपीएसआरयू के 8वें दीक्षांत समारोह का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
उपराज्यपाल ने डीपीएसआरयू के 8वें दीक्षांत समारोह का किया उद्घाटन


नई दिल्ली, 25 फ़रवरी (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को विज्ञान भवन में आयोजित दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू) के 8वें दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया। समारोह के दौरान पीएच.डी., एम.फार्मा, एमबीए, बी.फार्मा और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों के छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं।

उपराज्यपाल सक्सेना ने समारोह में छात्रों को स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें विश्वविद्यालय की 2025 स्नातक कक्षा के छात्रों इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित होने पर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने छात्रों को उनके कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ता के लिए बधाई दी, जिससे उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण चरण सफलतापूर्वक पूरा किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, छात्र और अभिभावक भी उपस्थित रहे।

शिक्षकों ने छात्रों की उपलब्धियों पर उनकी सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story