(अपडेट) दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक


(अपडेट) दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक


नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सत्र के दौरान दिल्ली के विकास और जनोपयोगी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की जाएगी। सरकार जनहित सर्वोपरि रखते हुए आवश्यक निर्णय लेने और उन्हें प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले आज मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात करके 18 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र सहित राजधानी के विकास, जनहित और भविष्य की प्राथमिकताओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप दिल्ली को आधुनिक सुविधाओं, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे और बेहतर जीवन स्तर वाली विश्वस्तरीय राजधानी बनाना हमारा लक्ष्य है। इसी दिशा में सभी के सहयोग एवं समन्वय से दिल्ली के विकास को नई गति देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778766 Articles

Share this story