एसआईआर के तहत अब तक 4 लाख से अधिक मामलों में हुई सुनवाई : दिल्ली सीईओ

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 29 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अनमैप्ड और लॉजिकल गड़बड़ियां वाले मामलों के लिए जारी नोटिस पर अब तक 4,01,670 सुनवाई की जा चुकी हैं। यह जानकारी दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने मंगलवार को प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि आयोग ने 33 लाख से ज्यादा अनमैप्ड औऱ लॉजिकल गड़बड़ियां वाले मामलों के लिए जारी किए हैं।

सीईओ नोट के मुताबिक, राजधानी के विश्वविद्यालय, कालेजों और शिक्षण संस्थानों में 29 और 30 सितंबर के बाद अब 7 और 8 अक्टूबर मतदान सूची में नाम जोड़ने के विशेष कैंप लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा सभी तरह के वोटरों के रजिस्ट्रेशन के लिए 4 और 11 अक्टूबर को सभी पोलिंग स्टेशन जगहों पर भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

सीईओ के मुताबिक, दिल्ली में एसआईआर के दौरान नोटिस जारी की सुनवाई के लिए ईआरओ/एईआरओ ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। नोटिसकर्ता के घर बीएलओ जाकर जरूरी दस्तावेज लेंगे और उनको ईसीआईनेट पर अपलोड कर देंगे। इसके बाद ईआरओ फैसला लेगा, सिर्फ विशेष मामलों में ऑनलाइन सुनवाई। अगर सुनवाई जरूरी हुई तो मतदाता अपने परिवार के किसी भी सदस्य को अधिकृत कर सकता है।

सीईओ ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है और 4 नवंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story