(संशोधित) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले दिल्ली के युवाओं को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now

नोट-डेटलाइन में संशोधन कर यह खबर दोबारा जारी की गई है।

नई दिल्ली, 21 मार्च (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) में सफलता हासिल करने वाले युवाओं ने अपनी मेहनत और संकल्प से दिल्ली का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री शनिवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित ‘दिल्ली के गौरव – यूपीएससी अचीवर्स अभिनंदन समारोह 2026’ में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित कर रही थीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता दिल्ली की उस संभावनाओं से भरी संस्कृति का प्रतीक है, जिसने युवाओं को उनके सपनों को साकार करने का मंच दिया। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।

रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर सफल उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिवारजनों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि परिवार के त्याग, विश्वास और सहयोग के बिना इस तरह की उपलब्धि संभव नहीं हो पाती।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब उनके जीवन का अगला चरण और भी चुनौतीपूर्ण होगा, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा, क्षमता और ज्ञान का उपयोग जनसेवा के लिए करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये सभी युवा संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और देश के विकास तथा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए युवाओं और उनके परिवारों ने कई त्याग किए हैं। कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही इस सफलता की कुंजी है।

मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार

Share this story