दिल्ली के कई इलाकों में 22 की शाम से 23 जुलाई सुबह तक जलापूर्ति बाधित रहेगी

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के कई इलाकों में 22 की शाम से 23 जुलाई सुबह तक जलापूर्ति बाधित रहेगी


नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने मंगलवार को बताया कि नई दक्षिण दिल्ली मेन पर आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण 22 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। 22 जुलाई (शाम) से पानी की आपूर्ति आठ घंटे तक उपलब्ध नहीं होगी और 23 जुलाई (सुबह) कम दबाव के साथ जलापूर्ति होगी।

जलबोर्ड के मुताबिक, राजधानी के कैलाश नगर, गांधी नगर, सीडब्ल्यूजी विलेज, पटपड़गंज, ओखला, जाकिर नगर, बाटला हाउस, डेसू कॉलोनी, सिद्धार्थ एन्क्लेव, भारती नगर, मीराबाई पॉलिटेक्निक, रवीन्द्र नगर, खान मार्केट, काका नगर, अलीगंज, जोर बाग, लोधी कॉलोनी फ्लैट्स, निज़ामुद्दीन, प्रगति विहार, दक्षिणपुरी, एसपीए हॉस्टल, देवली, अंबेडकर नगर, जहापुर, जैतपुर, कालकाजी, मोतीबाग, सराय नगर, लाजपत नगर, भोगल, एनडीएमसी, सराय काले खां, अपोलो अस्पताल, बदरपुर, जैतपुर, के एंड एल पॉकेट, सरिता विहार, जसोला, मदनपुर खादर, जीके साउथ, छतरपुर, श्रीनिवासपुरी, अमर कॉलोनी, मालवीय नगर, जाकिर नगर के पास, अशोक पार्क मेन रोड, लायंस हॉस्पिटल और खिज्राबाद गांव में जलापूर्ति बंद रहेगी।

जल बोर्ड ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से अपनी आवश्यकता के अनुसार पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण करने की अपील की है। स्थानीय लोग जल बोर्ड के टैंकर (मधु विहार : 22727812, ग्रेटर कैलाश : 29234746, गिरी नगर : 26473720, छतरपुर : 65437020, आरके पुरम : 26193218 जल सदन : 29819035, 29814106, वसंत कुंज : 26137216 और सेंट्रल कंट्रोल रूम/वॉटर इमरजेंसी : 1916, 23538495) इन नंबरों से मांग सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story