दिल्ली के उप महापौर ने अलीपुर वार्ड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के उप महापौर ने अलीपुर वार्ड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण


दिल्ली के उप महापौर ने अलीपुर वार्ड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण


नई दिल्ली, 17 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली के उप महापौर जय भगवान यादव ने शुक्रवार को अलीपुर वार्ड में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। उन्हाेंने इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उप महापौर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरोग्य मंदिर के परिसर में पड़े पत्तों को सही तरीके से निस्तारित किया जाए। यादव ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरोग्य मंदिर में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

जय भगवान यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार के साथ कार्य करते हुए दिल्ली नगर निगम राजधानी के नागरिकों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सार्थक प्रयास कर रहा है।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद एवं ग्रामीण समिति के अध्यक्ष योगेश राणा और मनोनीत पार्षद एवं उत्तर पश्चिम जिलाअध्यक्ष दिल्ली विनोद सहरावत भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story