तिलक नगर गुरुद्वारे में बेअदबी के मामले पर सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल

WhatsApp Channel Join Now
तिलक नगर गुरुद्वारे में बेअदबी के मामले पर सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल


तिलक नगर गुरुद्वारे में बेअदबी के मामले पर सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल


नई दिल्ली, 19 नवंबर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित शाहपुरा के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के मामले को लेकर दिल्ली सरकार और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि गुरुद्वारे में बेअदबी की घटना दिल्ली के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि संगत ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी पर सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 15 नवंबर को तिलक नगर के शाहपुरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया था। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर संगत की ओर से गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। संगत का कहना है कि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मामले को दबाने की कोशिश की और सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट करने का प्रयास किया।

भारद्वाज ने कहा कि बेअदबी गंभीर आपराधिक कृत्य है और इससे सांप्रदायिक सौहार्द भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ करना या पुलिस को घटना की सूचना नहीं देना भी गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि घटना के दो दिन बाद 17 नवंबर को मामले की जानकारी मिलने पर सिख समुदाय और संगत ने तिलक नगर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन के प्रति लोगों की नाराजगी सामने आई।

आआपा नेता ने बताया कि इस मामले को लेकर तिलक नगर से पार्टी विधायक जरनैल सिंह ने दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने मांग की कि दिल्ली सरकार पंजाब की भगवंत मान सरकार की तर्ज पर बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली विधानसभा में सख्त कानून बनाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story