मुख्यमंत्री मां बगलामुखी के प्रकटोत्सव में शामिल हुई
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज चावड़ी बाजार के मां बगलामुखी मंदिर के प्रकटोत्सव में शामिल हुई। उन्होंने मां के श्रीचरणों में नमन करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मां बगलामुखी प्रकटोत्सव शक्ति, सत्य और धर्म विजय का महापर्व है। यह हमें प्रेरणा देता है कि श्रद्धा से संकल्प जन्म लेता है और संकल्प से सफलता का मार्ग निर्मित होता है। उन्होंने कहा कि लगभग 200 वर्ष प्राचीन यह दिव्य धाम आस्था, शक्ति और सनातन चेतना का तेजस्वी केंद्र है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए मंदिर ट्रस्ट, सम्मानित सदस्यों, पुजारी मनीष शर्मा और सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां पीताम्बरा देवी की कृपा से दिल्ली निरंतर विकास, वैभव और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

