दिल्ली के उपराज्यपाल से मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों के साथ की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के उपराज्यपाल से मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों के साथ की मुलाकात


दिल्ली के उपराज्यपाल से मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों के साथ की मुलाकात


नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ लोक निवास में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, शिक्षा मंत्री आशीष सूद, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट में बताया कि यह मुलाकात दिल्ली के समावेशी विकास और जनसेवा के प्रति हमारे साझा संकल्प को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। शासन और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद और समन्वय ही राज्य की प्रगति और सुशासन का सशक्त आधार है। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान जनहित की प्रमुख योजनाओं तथा दिल्ली को आधुनिक और विश्वस्तरीय राजधानी के रूप में विकसित करने के हमारे विजन पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story