मुख्यमंत्री ने सहेली पिंक कार्ड से डीटीसी बस में किया सफर

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने सहेली पिंक कार्ड से डीटीसी बस में किया सफर


मुख्यमंत्री ने सहेली पिंक कार्ड से डीटीसी बस में किया सफर


नई दिल्ली, 07 मार्च (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को सहेली पिंक कार्ड (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) के साथ दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बस में सफर किया। उन्होंने इस दौरान इस सुविधा का जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट में बताया कि बस में चढ़ते ही कार्ड को मशीन पर सिर्फ टैप करना होता है और यात्रा तुरंत दर्ज हो जाती है। पूरी प्रक्रिया तेज, आसान पारदर्शी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की माताओं, बहनों और बेटियों के लिए यह एक बेहद सुविधाजनक व्यवस्था है। शहर के विभिन्न केंद्रों पर यह कार्ड मुफ्त बनाया जा रहा है। बस आधार नंबर और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन कराइए और डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाइए।

मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं से सहेली पिंक कार्ड बनाने और इस सुविधा का पूरा लाभ उठाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story