दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं : सिरसा

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं : सिरसा


दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं : सिरसा


नई दिल्ली, 25 मार्च (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सदन को आश्वस्त किया कि राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं सारे सदन को बताना चाहता हूं कि दिल्ली में एलपीजी के वितरण के संबंध में किसी भी तरीके की अफवाह को बढ़ावा न दिया जाए। डिपार्टमेंट पूरी मुस्तैदी से कालाबाजारी को रोकने और सप्लाई को सुचारू रखने के लिए काम कर रहा है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि पिछले 22-25 दिनों से स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है, कोई ओवरबुकिंग या कमी नहीं दिखी। रिहायशी और व्यावसायिक सिलेंडर केंद्र सरकार की नीति के तहत प्राथमिकता आधार पर उपलब्ध हो रहे हैं, जिसमें अस्पतालों सहित सभी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

सिरसा ने कहा, “त्योहार के लिए सिलेंडर की जरूरत है, और मैं सारे सदन को आश्वासन दिलाना चाहता हूं, कहीं भी इस त्योहार के दौरान भी, एक भी दिन, एक भी घंटे के लिए, किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मंत्री ने आश्वस्त किया यदि कहीं कोई शिकायत आती है, तो उनका कार्यालय तत्काल कार्रवाई करेगा। दिल्ली सरकार लगातार निगरानी रख रही है तथा अफवाहों पर सख्ती बरत रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story