दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी आग

WhatsApp Channel Join Now


नई दिल्ली, 05 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार सुबह झुग्गियों में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग से 50 से अधिक झुग्गियां जलकर नष्ट हो गईं और आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देती रहीं। सूचना के बाद दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटीं।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी के मुताबिक इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने या मौत की कोई खबर नहीं है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद से एक लड़की लापता है, जिसकी तलाशी के लिए अभियान जारी है। पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। झुग्गी-झोपड़ियों का यह समूह बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों का घर था, जो पास के कारखानों, निर्माण स्थलों और छोटे प्रतिष्ठानों में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे। इस घटना के बारे में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

--- --- ---

इसके साथ ही दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर एक इलेक्ट्रिक बस में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। बस में अचानक धुआं उठता दिखा और कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगीं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story