दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया कनॉट प्लेस का दौरा

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया कनॉट प्लेस का दौरा


नई दिल्ली, 29 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने रविवार को कनॉट प्लेस का दौरा किया। उन्होंने यहां रविवार का आनंद ले रहे नागरिकों और पेशेवरों से सीधे बातचीत की।

उपराज्यपाल ने कनॉट प्लेस की अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए केवेंटर्स में मिल्कशेक और जैन चावल वाले में कढ़ी चावल का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि हम अपने सार्वजनिक स्थानों को सभी के लिए अधिक समावेशी, सुलभ और जीवंत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उपराज्यपाल ने यह जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट लोक निवास पर साझा कीं ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story