पालम अग्निकांड में फेल हो गई थी फायर ब्रिगेड की स्काई लिफ्टः सौरभ भारद्वाज

WhatsApp Channel Join Now
पालम अग्निकांड में फेल हो गई थी फायर ब्रिगेड की स्काई लिफ्टः सौरभ भारद्वाज


नई दिल्ली, 31 जुलाई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के पालम इलाके में 18 मार्च को हुए भीषण अग्निकांड मामले में दिल्ली सरकार के झूठ की पोल खुल ही गई। इस अग्निकांड में आई जिलाधिकारी (डीएम) की जांच रिपोर्ट साफ कहती है कि अगर फायर विभाग की स्काई लिफ्ट फेल नहीं होती तो जान गंवाने वाले 9 लोगों में से कइयों को बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि फायर विभाग की नाकामियों को छिपाने के लिए सरकार और मंत्रियों ने लगातार झूठ बोलकर दिल्ली के लोगों को गुमराह किया।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आम आदमी पार्टी पहले दिन से ही कह रही हैं कि अगर फायर ब्रिगेड के स्काई लिफ्ट फेल नहीं होते, तो पालम अग्निकांड में जान गंवाने वाले नौ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार झूठ बोल कर दमकल विभाग की नाकामियों पर पर्दा डालते रहे।

सौरभ भारद्वाज ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि डीएम की इस रिपोर्ट को आने और सार्वजनिक होने में लगभग आधा साल लग गया, जो कि वास्तव में बेहद शर्मनाक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story