दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर मनीष सिसोदिया ने की आलोचना

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर मनीष सिसोदिया ने की आलोचना


नई दिल्ली, 20 फ़रवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर सरकार पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि एक साल में दिल्ली बर्बाद।

पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता की सरकार का पूरा एक साल पूरा हो गया। लेकिन दिल्ली में किसी भी प्रकार का कार्य नही किया गया जिसे की जनता खुश रहें।

मनीष सिसौदिया ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले सरकार ने महिलाओं के खातों में प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी यह योजना लागू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा हुआ है।

उन्होंने सरकार पर वायु प्रदूषण नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया और दावा किया कि एक्यूआई आंकड़ों में हेरफेर किया गया। उनके अनुसार, कई मॉनिटरिंग सेंटरों को स्थानांतरित या बंद किया गया, जिससे वास्तविक स्थिति छिपाई जा सके। उन्होंने कहा कि इन आरोपों पर सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद निजी स्कूलों ने फीस में भारी वृद्धि की और अभिभावकों की शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि फीस न देने पर छात्रों के साथ कठोर व्यवहार की घटनाएं सामने आईं।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में शुरू की गई कई शैक्षणिक पहलें, जैसे हैप्पीनेस करिकुलम और विशेष उत्कृष्टता विद्यालय (एसओई) कमजोर कर दी गईं या बंद कर दी गईं। उन्होंने सरकारी स्कूलों के बजट में कटौती का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों, बस मार्शलों और स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाएं समाप्त की गईं। साथ ही सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाइयों और जांच सुविधाओं में कमी का भी आरोप लगाया।

पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गरीबों के साथ अन्याय बताया हुए आरोप लगाया कि लाखों लोगों के राशन कार्ड रद्द किए गए और पेंशन योजनाओं में भी कटौती हुई। इस दाैरान पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक कुलदीप कुमार भी मौजूद रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story