उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत ने डीडीए मार्केट, कड़कड़डूमा में किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत ने डीडीए मार्केट, कड़कड़डूमा में किया औचक निरीक्षण


उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत ने डीडीए मार्केट, कड़कड़डूमा में किया औचक निरीक्षण


नई दिल्ली, 01 मई (हि.स.)। दिल्ली की उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत ने शुक्रवार को आनंद विहार की वार्ड नंबर 206 अंतर्गत डीडीए मार्केट, कड़कड़डूमा में औचक निरीक्षण कर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान मौके पर ही अवैध कब्जों को हटाया गया और संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

उपमहौपार डॉ. मोनिका पंत ने कहा कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी अनियमितताएं दोबारा सामने आईं तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

डॉ. मोनिका पंत ने क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग, साफ-सफाई और सुव्यवस्था बनाए रखने काे लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

उपमहापौर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रहा है और राजधानी को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित सर्वोपरि रखते हुए हर स्तर पर सख्ती और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान शाहदरा साउथ जोन की उपायुक्त ममता यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story