पप्पनकलां झील का दौरा कर मुख्यमंत्री ने कहा, पानी की समस्या का समाधान करने में मिलेगी मदद



पप्पनकलां झील का दौरा कर मुख्यमंत्री ने कहा, पानी की समस्या का समाधान करने में मिलेगी मदद


नई दिल्ली, 18 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पप्पनकलां झील का दौरा किया। दिल्ली जल बोर्ड ने इस कृत्रिम झील का निर्माण किया है। मुख्यमंत्री आज इसका निरीक्षण करने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली को जल की आपूर्ति के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में यह प्रयोग दिल्ली की इस निर्भरता को कम करेगा। उन्होंने कहा कि इस झील में एक साल से पानी भरा जा रहा है, जिससे यहां जमीन में सवा छह मीटर पानी का स्तर बढ़ गया है। दिल्ली में हम ऐसी कुल 26 झीलें और 380 जलाशय बना रहे हैं। उम्मीद है कि इससे पानी की समस्या का समाधान करने में मदद मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/अनूप/दधिबल

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story