दिल्ली की मुख्यमंत्री को एसआईआर में नोटिस, सत्यापन के बाद नाम शामिल किया गया

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली की मुख्यमंत्री को एसआईआर में नोटिस, सत्यापन के बाद नाम शामिल किया गया


दिल्ली की मुख्यमंत्री को एसआईआर में नोटिस, सत्यापन के बाद नाम शामिल किया गया


नई दिल्ली, 19 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (एसी-14 शालीमार बाग की मतदाता) को नोटिस को देकर स्थिति स्पष्ट किया। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उनका नाम विसंगति / नो-मैपिंग की सूची में पाए जाने के बाद यह नोटिस जारी हुआ था। हालांकि तथ्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने उनकी प्रविष्टि को वैध कर दिया है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) शालीमारबाग कार्यालय ने आज एक नोट स्पष्ट किया है कि यह एसआईआर के तहत एक सामान्य प्रक्रिया है। जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म अंतिम गहन पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची से लिंक नहीं हो पाए, उन्हें चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार नोटिस जारी कर दस्तावेज सत्यापन किया जा रहा है। प्रक्रिया के तहत बूथ लेवल अधिकारी द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन किया गया। तथ्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ईआरओ ने उनकी प्रविष्टि को वैध कर दिया है। उनका नाम 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली एसी-14 (शालीमार बाग) की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story