मुख्यमंत्री ने आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण


नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर साफ-सफाई, कूड़ा उठान और बेहतर प्रबंधन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को स्थानीय नागरिकों के आवागमन और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना पूरे किए जाएं, ताकि जनता को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दिल्लीवासियों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और उनकी जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं विकसित कर रही हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि वर्षों से उपेक्षित क्षेत्रों में भी नए विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है और इन्हें समय पर पूरा कर जनता को समर्पित करने के लिए हमारी सरकार निरंतर मिशन मोड में कार्य कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story