दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बीएसएफ स्थापना दिवस और गीता जयंती की दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बीएसएफ स्थापना दिवस और गीता जयंती की दी शुभकामनाएं


दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बीएसएफ स्थापना दिवस और गीता जयंती की दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 01 दिसंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस और गीता जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में बीएसएफ के वीर जवानों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की सीमाओं की रक्षा में बीएसएफ के जवान निरंतर तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा, आपकी दृढ़ निष्ठा, प्रतिबद्ध सेवा और अडिग साहस ने हमारे राष्ट्र की सीमाओं को सुरक्षा की अटल ढाल प्रदान की है। आपके समर्पण ने भारत की आत्मा को निश्चिंतता का वरदान दिया है। हम सभी देशवासियों को आप पर गर्व है।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने गीता जयंती पर भी सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को धर्म, कर्तव्य और सत्य के आलोक से भर देने वाली श्रीमद्भगवद्गीता सदियों से मनुष्य के अंतर्मन को दिशा देने वाला दिव्य उपदेश है। भगवान श्रीकृष्ण का यह अमूल्य उपहार संपूर्ण सृष्टि को साहस, विवेक और समत्व का मार्ग प्रदान करता है, एक ऐसा मार्ग जो हर युग में प्रासंगिक है। यह पावन दिवस हम सभी को ऐसे ही युगों-युगों तक कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story